Sushant Singh Rajput Case: फ़िल्ममेकर रूमी जाफरी से ED ने की पूछताछ, मुंबई पहुंची सीबीआई टीम - News Summed Up

Sushant Singh Rajput Case: फ़िल्ममेकर रूमी जाफरी से ED ने की पूछताछ, मुंबई पहुंची सीबीआई टीम


Sushant Singh Rajput Case: फ़िल्ममेकर रूमी जाफरी से ED ने की पूछताछ, मुंबई पहुंची सीबीआई टीमनई दिल्ली, जेएनएन। रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बुधवार (19 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसके लिए टीम गुरुवार शाम को मुंबई पहुंच गयी। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने फ़िल्ममेकर रूमी जाफरी से पूछताछ की। रूमी के साथ सुशांत एक फ़िल्म करने वाले थे।सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, मैनेजर श्रुति मोदी और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करवाई थी। रिया और अन्य पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और बैंक खातों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। रिया ने इस एफआईआर को पटना से मुंबई शिफ्ट करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने के केंद्र के निर्णय को बरकरार रखा।बिहार सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार पहले ही सीबीआई को केस सौंप चुकी थी। सीबीआई ने बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर अपनी रिपोर्ट दर्ज़ की, जिसमें उपरोक्त सभी नामों को अभियुक्त बनाया गया था। बहरहाल, अब सुशांत सिंह राजपूत की डेथ का केस सीबीआई के हाथों में है।#WATCH Maharashtra: Central Bureau of Investigation (CBI) team that will probe #SushantSinghRajput case, arrives in Mumbai. pic.twitter.com/3Bixojqnj6 — ANI (@ANI) August 20, 2020उधर, सुशांत के पिता के आरोपों पर प्रवर्तन निदेशालय की जांच भी चल रही है। इसी क्रम में डायरेक्टर रूमी जाफरी को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया। रूमी ने इस मौक़े पर कहा कि यह अच्छा हुआ केस की सीबीआई जांच की जा रही है।Mumbai: Director Rumi Jaffery leaves from Enforcement Directorate office after questioning in a money laundering case, in connection with the death of actor #SushantSinghRajput. He says, "It is good that CBI inquiry has been announced." https://t.co/GhZV6YNpg1" rel="nofollow pic.twitter.com/0atQUUzYV5 — ANI (@ANI) August 20, 2020ईडी कार्यालय अब तक रिया, उनके परिवार, सुशांत के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर चुका है। सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। सुशांत की मौत से बॉलीवुड सन्न रह गया था। किसी की समझ में नहीं आया कि इतना प्रतिभाशाली और कामयाब सितारा आख़िर ऐसे कैसे जा सकता है। शुरुआती जांच में सुशांत की मौज की वजह सुसाइड मानी गयी थी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 56 लोगों से पूछताछ की थी।Posted By: Manoj Vashisthडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 20, 2020 14:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */