Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड को फिर हुआ प्यार, घुटनों पर बैठकर ब्वॉयफ्रेंड ने किया प्रपोजनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को फिर से प्यार हो गया है। अंकिता ने खुद इस बात को कुबूल किया है वो फिर से किसी को डेट कर रही हैं। अंकिता ने अपने ट्विटर हैंडल पर विक्की जैन के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनके जरिए उन्होंने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है।अंकिता और विकी को वैसे अक्सर साथ देखा जाता था, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन अब अंकिता ने विक्की के साथ ऐसी फोटो शेयर की हैं जिनसे ये कन्फर्म हो गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रह हैं। एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें विक्की उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं।वहीं दूसरी फोटो में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हैं।एक अन्य फोटो में विक्की, अंकिता के गाल पर किस कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा है ‘ मैं इसके बारे में सोचूंगी’। पर दोनों की इन तस्वीरों से ये साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों साथ में काफी खुश हैं।I will think about it😛😛😛😛😛 pic.twitter.com/BZqLoz4I1X — Ankita lokhande (@anky1912) July 2, 2019When weirdo meets weirdo 🥰🥰🥰 pic.twitter.com/BHHDoAEqY6 — Ankita lokhande (@anky1912) July 2, 2019टीवी की दुनिया से अपना करियार शुरू करने वाली अंकिता लोखंडे अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में अंकिता,कंगना रनौती की फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आई थीं। बता दें कि अंकिता लंबे वक्त तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।Posted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 07:41 UTC