Sunny Deol ने गुरदासपुर में PA Controversy पर तोड़ी चुप्पी, विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण - News Summed Up

Sunny Deol ने गुरदासपुर में PA Controversy पर तोड़ी चुप्पी, विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण


नई दिल्ली, जेएनएन। सनी देओल ने अपने संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में अपना प्रतिनिधि रखने पर हुए विवाद को ग़ैरज़रूरी और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। सनी ने कहा कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों का काम आसान करने के लिए ऐसा किया था।सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। हाल ही में सनी ने गुरदासपुर में अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त किया, जो मीटिंग्स और दूसरे कामों की देखरेख के लिए सनी को रिप्रेज़ेंट करेगा। सनी के इस क़दम पर गुरदासपुर में कांग्रेस और दूसरे विरोधी दलों ने एतराज़ जताया। सनी ने अब इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और विरोध करने वालों को सोशल मीडिया के ज़रिए जवाब दिया है।सनी ने लिखा है- यह देखना अफ़सोसजनक है कि बिना किसी वजह के विवाद पैदा किया जा रहा है। मैंने अपने पीए को गुरदासपुर में मेरे दफ़्तर का प्रतिनिधित्व करने की ज़िम्मेदारी दी है। ऐसा इसलिए किया गया है, जब मैं संसद के सत्र में मौजूद हूं या काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ हूं तो काम ना रुके। इसके पीछे बस इतना ही इरादा है कि किसी भी वजह से काम नहीं रुकना चाहिए और मुझे इसकी ताज़ा सूचना मिलती रहे।सनी ने आगे लिखा कि गुरदासपुर में हमारी पूरी लीडरशिप है। एक चुना हुआ सासंद होने के नाते मैं अपने क्षेत्र के लोगों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और अपने लोगों की बेहतरी के लिए जो भी संभव होगा, करूंगा।बताते चलें कि सनी देओल को चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद इस बात के लिए क्रिटिसाइज़ किया गया था कि वो अपने संसदीय क्षेत्र नहीं जाते। उन्होंने अपनी वैकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की थी, जिसके बाद यह विवाद उठा था। हालांकि बाद में सनी ने गुरदासपुर जाकर विकास कार्यों की समीक्षा की थी।Posted By: Manoj Vashisth


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 13:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */