Shareमुंबई में बारिश की वजह से आम जनजवीन खासा प्रभावित हुआ है.इस साल हुई बारिश ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा है.भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई घरों में पानी भर गया है. बारिश से हो रही दिक्कत के बीच मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर आई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में बारिश में कुछ कमी आ सकती है. NDTV से बातचीत में मौसम विभाग के उप-महानिदेक एस होसलिकर ने कहा कि हालांकि अगले दो से तीन दिनों में महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बारिश ज्यादा हो सकती है लेकिन मुंबई में अगले कुछ दिनों तक बारिश में कमी आ सकती है.
Source: NDTV July 02, 2019 13:18 UTC