Sunny Deol के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद भावुक पापा धर्मेंद्र ने जानें क्यों कहा- अब कुछ दिन चुप रहूंगाDharmendra ने एक के बाद कई ट्वीट किये जिनके ज़रिए उन्होंने फैंस द्वारा साझा की गयीं वीडियो क्लिप्स को रीट्वीट किया। धर्मेंद्र ने इसको लेकर लिखा- आप सभी के प्यारभरे जवाबों के लिए प्यार। सनी के जन्मदिन पर आप सबकी शुभकामनाओं के लिए प्यार।नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के एक्शन एक्टर सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। सनी देओल, पापा धर्मेंद्र के काफ़ी नज़दीक रहे हैं और उनका जन्मदिन धर्मेंद्र को भावुक करने वाला होता है। सोशल मीडिया में फैंस ने सनी के जन्मदिन पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर कीं, जिन्हें धर्मेंद्र ने भी साझा किया।सोमवार को धर्मेंद्र ने एक के बाद कई ट्वीट किये, जिनके ज़रिए उन्होंने फैंस द्वारा साझा की गयीं वीडियो क्लिप्स को रीट्वीट किया। धर्मेंद्र ने इसको लेकर लिखा- आप सभी के प्यारभरे जवाबों के लिए प्यार। सनी के जन्मदिन पर आप सबकी शुभकामनाओं के लिए प्यार। आप सब मेरे दिल के बहुत क़रीब रहे हो। ख़ुशी में आज तो इंतिहा हो गयी ट्वीट्स की। बोर हो गये होंगे आप। अब कुछ दिन चुप रहूंगा।Love ❤️ you all , for your loving 🥰 response..... your good wishes on Sunny’s Birthday 🎂 Friends, you are always close to our heart ❤️ ..........khushi mein.....aai to intiha ho gai tweets ki......bore ho gaiye hoon ge aap......Ab kuchh din chup rahon ga .... pic.twitter.com/iB5nDEZVyh — Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 19, 2020इनमें कुछ क्लिप सनी देओल की फ़िल्मों की थीं। एक क्लिप के साथ धर्मेंद्र ने लिखा- देओल दोस्तों को प्यार करते हैं। इस क्लिप को मल्टीप्लेक्स कंपनी आइनॉक्स ने शेयर किया, जिसमें उनके स्टाफ़ ने सनी देओल के डायलॉग्स बोले।pic.twitter.com/G31PNavhMV. Deol’s love their friends 💕💕💕💕💕💕💕❤️ — Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 19, 2020एक अन्य यूज़र ने सनी की डेब्यू फ़िल्म बेताब और शुरुआती फ़िल्मों के गानों के फुटेज को मिलाकर वीडियो बनाया, जिसे धर्मेंद्र ने शेयर किया।pic.twitter.com/Q1UkxC7o9N Harpreet , love to retweet your lovely clip. Jeete raho 👋 — Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 19, 2020एक अन्य क्लिप में धर्मेंद्र का पुराना इंटरव्यू था, जो उन्होंने सनी देओल की फ़िल्म अर्जुन के 35 साल पूरे होने पर दिया था। इस इंटरव्यू में धर्मेंद्र अर्जुन को अपनी पसंदीदा फ़िल्म बताते हैं, क्योंकि इसमें सनी ने आंखों से अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।Friends, I can’t help to share my happiness with my loving 🥰 family. I know you all are always with me 💕💕💕💕💕💕❤️ pic.twitter.com/QOWaC8RHJM — Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 19, 2020सनी देओल का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके रिकॉर्डिंग स्टूडियो सनी सुपर साउंड में भी मनाया गया था, जहां सनी के छोटे बेटे राजवीर भी पहुंचे।बड़े बेटे करण देओल ने पिछले साल पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे सनी ने ही डायरेक्ट किया था। सनी फ़िलहाल राजनीति में व्यस्त हैं। भाजपा के टिकट पर जीतकर वो गुरदासपुर से सांसद हैं।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran October 19, 2020 15:45 UTC