Sumitra Mahajan from Indore Seat: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं,'चुनाव में कोई भी बन सकता है मेरा विकल्प' - anyone can become my alternate in indore for loksabha chunav 2019 - News Summed Up

Sumitra Mahajan from Indore Seat: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं,'चुनाव में कोई भी बन सकता है मेरा विकल्प' - anyone can become my alternate in indore for loksabha chunav 2019


जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं होता, यह मुद्दा लोगों के दिलों में रहेगा: सुमित...Xलोकसभा अध्यक्ष और इंदौर संसदीय सीट से सांसद सुमित्रा महाजन ने अपनी उम्मीदवारी पर संशय के बीच सोमवार को कहा कि ‘ताई का विकल्प कोई भी हो सकता है।’ बीजेपी द्वारा 75 वर्ष की आयु पार कर चुके नेताओं को इस बार उम्मीदवार न बनाए जाने की चर्चाओं के बीच इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि सुमित्रा महाजन भी इस बार चुनावी मैदान में ना उतरें।मध्य प्रदेश में लगातार इस बारे में हो रही चर्चाओं के बीच संवाददाताओं ने जब महाजन से पूछा कि उनका विकल्प कौन हो सकता है, तब उन्होंने कहा,'ताई का विकल्प कोई भी हो सकता है। जब मैं आई थी तो किसी का विकल्प ही बनी थी। मैंने अच्छा काम किया और अपनी पहचान बनाई। अब कोई भी मेरा विकल्प बन सकता है, वह भी अच्छा काम करे और पहचान बनाए।'वर्तमान में लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन लंबे वक्त से बीजेपी के टिकट पर इंदौर की सांसद बनती रही हैं। सुमित्रा महाजन इंदौर संसदीय क्षेत्र से आठ बार निर्वाचित हुई हैं। पार्टी इस सीट से इस बार किसी नए चेहरे की तलाश में है। माना जा रहा है कि अगर सुमित्रा को इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतारा जाता है तो बीजेपी उनके स्थान पर पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय या विधायक मालिनी गौड़ को टिकट दे सकती है।


Source: Navbharat Times April 01, 2019 16:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */