फिल्म की कहानी को यंग जनरेशन के हिसाब से पेश किया गया था. पहले दिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 (Student of The Year 2) देखने के लिए अच्छी संख्या में युवा पहुंचे और इसने पहले 11 से 12 करोड़ की कमाई की है. स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 (Student of The Year 2) की लागत के हिसाब से इसकी कमाई काफी अच्छी मानी जा रही है. टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्मों के मुकाबले पहले दिन की कमाई काबिले तारीफ मानी जा रही है. जानकारी के लिए बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' (Student of the Year 2) डायरेक्टर करण जौहर की 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल है.
Source: NDTV May 11, 2019 04:52 UTC