लोकसभा अपडेट्स / निरुपम ने कश्मीर के राज्यपाल को मोदी का चमचा बताया, कहा- कुर्सी बचाने के लिए चापलूसी कर रहे - News Summed Up

लोकसभा अपडेट्स / निरुपम ने कश्मीर के राज्यपाल को मोदी का चमचा बताया, कहा- कुर्सी बचाने के लिए चापलूसी कर रहे


कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक खिलाफ विवादित बयान दिया। शनिवार को उन्होंने कहा कि राज्यपाल अपनी कुर्सी बचाने के लिए नरेंद्र मोदी की चापलूसी और चमचागिरी कर रहे हैं। देश के सारे गवर्नर सरकार के चमचे होते हैं। सत्यपाल मलिक भी चमचे ही हैं। वे मोदी के राजीव गांधी के खिलाफ बयानों का समर्थन कर रहे हैं। राज्यपालों को नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए। मोदी ने कुछ दिन पहले बोफोर्स सौदे का जिक्र करते हुए राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर-1 बताया था।


Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 04:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */