Stock Market Crash: आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक लुढ़का, Nifty 22200 अंक के नीचे - News Summed Up

Stock Market Crash: आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक लुढ़का, Nifty 22200 अंक के नीचे


Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में 2 अप्रैल 2026 को शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) आज लाल निशान पर खुले। गुरुवार को सेंसेक्स 1,430.43 अंक या 1.96% गिरकर 71,703.89 पर आ गया, जबकि निफ्टी 443.75 अंक या 1.96% गिरकर 22,235.65 पर आ गया।यह गिरावट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण हुई, जिससे कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ गईं। विदेशी फंडों का लगातार बाहर जाना भी घरेलू शेयरों में आई इस कमजोरी की एक वजह रहा।सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों का हालसेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां घाटे में कारोबार कर रही थीं। इनमें सन फार्मास्यूटिकल्स, इंडिगो, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, NTPC, भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड सबसे ज्यादा नुकसान में रहीं।एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 8,331.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 7,171.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।एशियाई बाजारट्रंप के भाषण के दौरान प्रमुख एशियाई सूचकांकों में मिनटों में भारी उथल-पुथल मच गई। जापान का निक्केई सूचकांक, जो 0.8% ऊपर था, अचानक 1.7% नीचे गिरने लगा। इस बीच, बुधवार को US बाजार में काफी तेजी देखने को मिली।अमेरिकी वायदाडॉव जोन्स वायदा 289 अंक या 0.62% गिरकर 46,276 पर कारोबार कर रहा था।कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 4.44 फीसदी की तेजी के साथ 105.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।लाल निशान पर बंद हुआ बाजार1 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स +1186.77 अंक की तेजी के साथ 73,134.32 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला NSE Nifty 348.00 अंक की रिकवरी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ था।यह भी पढ़ें: इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल को बैंक की छुट्टी के साथ-साथ इस हफ्ते 3 और दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…


Source: NDTV April 02, 2026 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */