Star Kid Debut: पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल संजय लीला भंसाली की इस फ़िल्म से करेंगे डेब्यू, जारी हुआ फ़र्स्ट लुक - News Summed Up

Star Kid Debut: पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल संजय लीला भंसाली की इस फ़िल्म से करेंगे डेब्यू, जारी हुआ फ़र्स्ट लुक


Star Kid Debut: पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल संजय लीला भंसाली की इस फ़िल्म से करेंगे डेब्यू, जारी हुआ फ़र्स्ट लुकTuesdays Fridays एक रोमांटिक फ़िल्म है। बता दें अनमोल के बॉलीवुड डेब्यू की ख़बरें सबसे पहले 2018 में आयी थीं। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अनमोल को संजय लीला भंसाली अपनी फ़िल्म से लॉन्च करेंगे। हालांकि तब फ़िल्म का टाइटल Tuesdays Saturdays बताया गया था।नई दिल्ली, जेएनएन। 2021 में कई स्टार किड्स अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने वाले हैं और इनमें सबसे पहले दर्शकों के बीच पहुंचेंगे गुज़रे ज़माने की दिग्गज अदाकारा पूनम ढिल्लों और फ़िल्म निर्माता अशोक ठकेरिया के बेटे अनमोल ठकेरिया ढिल्लों, जो संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ट्यूज़डेज़ एंड फ्राइडेज़ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि, इस फ़िल्म का भंसाली ने निर्देशन नहीं, सिर्फ़ निर्माण किया है। फ़िल्म का निर्देशन तरनवीर सिंह ने किया है।अनमोल के साथ फ़िल्म से झटलेका मल्होत्रा भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। झटलेका 2014 में मिस इंडिया रनरअप रह चुकी हैं। भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया में फ़िल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए लिखा- Happy ever after... आपका दिल धड़कने लगेगा। Tuesdays & Fridays का फ़र्स्ट लुक हाज़िर है। 19 फरवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं।Tuesdays & Fridays एक रोमांटिक फ़िल्म है। बता दें, अनमोल के बॉलीवुड डेब्यू की ख़बरें सबसे पहले 2018 में आयी थीं। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अनमोल को संजय लीला भंसाली अपनी फ़िल्म से लॉन्च करेंगे। हालांकि, तब फ़िल्म का टाइटल Tuesdays & Saturdays बताया गया था। ख़बरें यह भी आयी थीं कि पहले इस फ़िल्म में शाहिद कपूर लीड रोल निभाने वाले थे, जबकि कियारा आडवाणी का नाम फीमेल लीड के तौर पर इंटरनेट पर घूम रहा था। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में झटलेका के नाम की पुष्टि की गयी। यह भी ख़बरें आयीं कि फ़िल्म में अनमोल का नाम वरुण और झटलेका का नाम सीता होगा।झटलेका 2014 में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर अप रह चुकी हैं। उन्होंने जापान में हुई मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां मिस इंटरनेट ब्यूटी अवॉर्ड मिला था, मगर कोई स्थान नहीं मिल सका। अगर पिछले कुछ वक़्त में देखें तो बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ने अपनी ईनिंग शुरू की है, जिनमें जाह्नवी कपूर, सारा अली ख़ान, ईशान ख़ट्टर शामिल हैं। आने वाले समय में भी तमाम स्टार किड्स अपनी बॉलीवुड पारी शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran January 28, 2021 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */