Srinagar News: घाटी में बड़ी कामयाबी, श्रीनगर से जैश का कुख्यात आतंकी फैयाज अहमद लोन गिरफ्तार - wanted terrorist of jaish e mohammad faiyaz ahmed lone has been arrested from srinagar jammu and kashmir - News Summed Up

Srinagar News: घाटी में बड़ी कामयाबी, श्रीनगर से जैश का कुख्यात आतंकी फैयाज अहमद लोन गिरफ्तार - wanted terrorist of jaish e mohammad faiyaz ahmed lone has been arrested from srinagar jammu and kashmir


A wanted terrorist of Jaish-e-Mohammad, Faiyaz Ahmed Lone, has been arrested from Srinagar, J&K by Special Cell, De… https://t.co/A6LVkrKGIQ — ANI (@ANI) 1554095567000घाटी में आतंक का पर्याय बन चुका जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात आतंकी मोहम्मद फैयाज अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने श्रीनगर से लोन को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आतंकी फैयाज के सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था। यही नहीं इस कुख्यात आतंकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। लोन 2015 से ही गिरफ्तारी से बच रहा था।उधर, पुलवामा में सुरक्षाबलों को सोमवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलवामा जिले के लस्‍सीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।बता दें कि भारतीय सेना की तरफ से बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।


Source: Navbharat Times April 01, 2019 05:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */