अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हालिया फिल्म 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया है. लेकिन अमिताभ बच्चन का उम्र को लेकर किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तस्वीरें भी काफी दिलचस्प हैं. T 3137 -" ढलती उम्र के साथ एक चीज़ का अफ़सोस हमेशा रहता है की'तू' , बुलाने वाले कम होते जाते है।" ~ Ef pic.twitter.com/20bHMqVJs6 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 31, 2019बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कन्हैया कुमार का किया सपोर्ट, लिखा- कन्हैया में सच्चाई बसती है...अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा हैः 'ढलती उम्र के साथ एक चीज का अफसोस हमेशा रहता है कि 'तू', बुलाने वाले कम होते जाते है.' बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों साउथ की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और ये तस्वीरें उसी शूटिंग के दौरान की है. अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि वे अपने गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीजन के साथ भी जल्द लौट रहे हैं.
Source: NDTV April 01, 2019 05:37 UTC