नई दिल्ली, एजेंसी। Social Media Followers भारतीय राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोशल मीडिया फॉलोवर्स के मामले में पहली पोजीशन पर बने हुए हैं। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्लेटफार्मों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोवरों की संख्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से साढ़े नौ गुना ज्यादा है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नरेंद्र मोदी के 110,912,648 फॉलोवर हैं जबकि राहुल गांधी को मात्र एक करोड़ 20 लाख लोग फॉलो करते हैं।ग्लोबली देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्लेटफार्मों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए 110,912,648 सोशल मीडिया ऑडियंस के साथ दुनिया में दूसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। इस मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले स्थान पर हैं। उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्लेटफार्मों पर 182,710,777 फॉलोवर हैं।ऑनलाइन दृश्यता प्रबंधन एवं कंटेंट मार्केटिंग सॉस प्लेटफार्म सेम्रुश (SaaS platform SEMrush) ने अपने अध्ययन में यह खुलासा किया है। हालांकि, ट्विटर पर फॉलोवर्स के मामले में अभी भी डोनाल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। सेम्रुश, इंटरनेशनल पार्टनरशिप के प्रमुख फर्नांडो अंगुलो ने अपने बयान में कहा कि पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता काफी अधिक है। मंगलवार को सामने आई इस रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों में अभी भी पूरी दुनिया में ट्विटर पर राजनेताओं के फॉलोवरों की संख्या अच्छी खासी है।अध्ययन के मुताबिक, पूरी दुनिया में फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद नरेंद्र मोदी के ही फॉलोवरों की संख्या है। इन तीनों प्लेटफार्मों पर डोनाल्ड ट्रंप के केवल 96 मीलियन फालोवर हैं।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में इतने लोकप्रिय नहीं हैं। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्लेटफार्मों पर राहुल गांधी के मात्र एक करोड़ 20 लाख फॉलोवर ही हैं।बता दें कि पिछले महीने आई Twiplomacy की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। रिपोर्ट कहती है कि प्रधानमंत्री के निजी फेसबुक पेज पर चार करोड़ 36 लाख से अधिक लाइक्स हैं। जबकि उनके सरकारी पेज पर एक करोड़ 37 लाख लाइक्स हैं। इस तरह फेसबुक पेज पर लाइक्स के मामले में भी पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा लोकप्रिय हैं।यह भी पढ़ें...भाजपा सरकार में मंत्री रहे कम्प्यूटर बाबा कर रहे दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योगलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Krishna Bihari Singh
Source: Dainik Jagran May 07, 2019 09:34 UTC