Dainik Bhaskar May 07, 2019, 03:53 PM ISTक्या फेक: आप पार्टी के कार्यकर्ता की वायरल तस्वीर के साथ दावा, पार्टी के ही व्यक्ति ने मारा केजरीवाल को थप्पड़आप पार्टी के कार्यकर्ता की वायरल तस्वीर के साथ दावा, पार्टी के ही व्यक्ति ने मारा केजरीवाल को थप्पड़ क्या सच: वायरल तस्वीर वाले व्यक्ति का नाम सुशील चौहान है, जबकि केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश हैफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर लाल रंग की शर्ट पहने और आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए एक व्यक्ति की फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वही व्यक्ति है जिसने 4 मई को अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारा था।वायरल तस्वीर के साथ लिखा जा रहा है, 'लाल शर्ट में जो भाई साहब है उन्होंने ही केजरीवाल जी को थप्पड़ मारा था। बताओ यह कौन सी पार्टी से है। केजरीवाल किस स्तर की राजनीति कर रहे हैं या करना चाहते हैं?' क्या वायरलक्यों फेकअरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश है, जो दिल्ली के कैलाश पार्क में स्पेयर पार्ट का काम करता था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुरेश आप पार्टी का समर्थक था। लेकिन पिछले कुछ समय से वो पार्टी के नेताओं के रवैये से नाखुश था।https://visuals.dbnewshub.com/bhaskar/cms-assets/richtext-editor/images/nf1_9.jpg" />वहीं वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति आप की झुग्गी झोपड़ी सेल का प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौहान है। वायरल फोटो भी सुशील के अकाउंट से पोस्ट की गई है।https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fpermalink.php%3Fstory_fbid%3D599761930523509%26id%3D100014691220336&width=500" style="border:none;overflow:hidden" width="">साफ है कि दिल्ली पुलिस के अनुसार अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला आप समर्थक सुरेश था। लेकिन इस दावे के साथ जिस व्यक्ति की तस्वीर शेयर की जा रही है, वो सुशील चौहान है।https://visuals.dbnewshub.com/bhaskar/cms-assets/richtext-editor/images/nofake-strip_83.gif" />
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 09:33 UTC