Smriti Irani को FaceAppChallenge की नहीं है जरूरत, Ekta Kapoor ने पहले ही कर दिया था ये कामनई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर इन दिनों हर कोई एक्टिव है। खास तौर पर फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों से जुड़ी अपडेट्स देने के साथ-साथ अपने फैंस से भी बातचीत करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। और जब बात आती है सोशल मीडिया पर चलने वाले किसी चैलेंज की तो इसमें भी वे पीछे नहीं रहते। कुछ दिनों से फेसएपचैलेंज (#Face App Challenge) चल रहा है जिसे ज्यादातर सेलेब्स ने एक्सेप्ट किया और अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।अब स्मृति ईरानी ने भी हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा की है। लेकिन उन्होंने फेस एप का इस्तेमाल न करते हुए अपने पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी (Kyunki saas bhi kabhi bahu thi) से अपनी तस्वीर को साझा किया है जिसमें उनकी उम्र ज्यादा दिख रही है।स्मृति इत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखती हैं कि एकता कपूर ने फेसएपचैलेंज से पहले ही यह कर दिखाया था।आगे एकता कपूर ने स्मृति की पोस्ट पर कमेंट किया कि और तुमने एक बॉस की तरह इस किरदार को निभाया था। यह तीसरा लीप था। स्मृति ने जवाब देते हुए लिखा कि मैं भूल गई इसमें बहुत सारे लीप थे।आपको बता दें कि एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी (Kyunki saas bhi kabhi bahu thi) में स्मृति ईरानी ने अहम भूमिका निभाई थी। इसमें स्मृति के किरदार और अभिनय को काफी सराहा भी गया था।यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 27: Shahid Kapoor की Blockbuster की रफ्तार हुई धीमीPosted By: Rahul soni
Source: Dainik Jagran July 18, 2019 08:26 UTC