Sitapur : 1438 नई भर्तियों के साथ कलेक्ट्रेट में बंटे नियुक्ति पत्र - News Summed Up

Sitapur : 1438 नई भर्तियों के साथ कलेक्ट्रेट में बंटे नियुक्ति पत्र


8 नए कार्यालयों और 3 केंद्रों का शिलान्यास, कसमंडा कार्यालय का हुआ लोकार्पणसीतापुर में बाल विकास की बड़ी उड़ान, आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली नई ताकतSitapur : जनपद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत विकास कार्यों को नई और तेज रफ्तार मिली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव की सक्रियता से जिले के विभिन्न विकास खंडों में बड़े स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।जनपद के ऐलिया, बेहटा, बिसवां, हरगांव, गोंदलामऊ, लहरपुर, सीतापुर शहर, रामपुर मथुरा, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, पहला, सकरन, खैराबाद, कसमंडा, महोली, मछरेहटा, परसेन्डी, रेउसा और पिसावां जैसे क्षेत्रों में कुल 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 1408 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की शानदार भर्ती की गई है।इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी राजा गणपति आर तथा सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने 10 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए। इन चयनितों में खैराबाद क्षेत्र से शशिप्रभा (हुसैनगंज), अंजली (परसेहरा-2), दीपांशी वर्मा (टेडवालिचौला-1), सर्वेश कुमारी (ननोईया) और गीता (चकलापुरवा) शामिल रहीं। वहीं, सीतापुर शहर से सरिता कुमारी (मिर्दहीटोला-8), लक्ष्मी (पंचवटीमूल-8), राधना (सिविललाइन-8), रेशमी देवी (हुसैनगंज-10) और सूफिया (लोनियनपुरवा पूर्वी-5) को उनके नए सफर के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए।विभाग ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत रामपुर मथुरा, मछरेहटा, खैराबाद, गोंदलामऊ, महमूदाबाद, ऐलिया, मिश्रिख और सीतापुर शहर समेत कुल 8 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास किया गया है। साथ ही, कसमंडा के बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी डीएम, सीडीओ तथा डीपीओ द्वारा लोकार्पण किया गया।इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए महमूदाबाद के पुरवा रेवान, पहला के सरैयाकादीपुर-2 और रेउसा के करसा-2 में 3 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 22:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */