आज का सिंह राशिफल (22 Mar 2019) | Aaj ka Singh rashifal: सिंह राशि वाले उदार और बड़ा दिल वाला होने के कारण आज आप कुछ लोगों की मदद करेंगे। जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल जाएगा। इसके अलावा आज आप गुस्से और चिढ़चिढ़ेपन से बचने की कोशिश करें वरना आपका ही नुकसान हो जाएगा। आज आपको किन मामलों में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है पढ़ें विस्तार से दैनिक भास्कर के इस पेज पर।आज क्या अच्छा हो सकता है सिंह राशि वालों के वालों के साथ नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं। आज आप समस्या पर खुली और साफ बात करें। सफलता मिल सकती है। परिवार से सहयोग भी मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं। कुछ लोग आपको कॉपी कर सकते हैं। आप कई तरह की चीजों में व्यस्त रहेंगे। उत्साह और पूरे जोश से काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा है। मातापिता से संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कारोबार के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।आज किन मामलों में सिंह राशि वालों को संभलकर रहना होगा आज आप किसी तरह की जिद पर न अड़े रहें। फालतू खर्चा भी हो सकता है। कोई बुरी लत भी आपको अपनी ओर खींच सकती है। पुराना दुश्मन आपको परेशान कर सकता है। कोई व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश करेगा।जानिए सिंह राशि वाले क्या करें और क्या नहीं 3 बादाम मीठे तेल में गीली कर के घर के बाहर फेंक दें।कुछ ऐसी रहेगी आज सिंह राशि वालों की लव लाइफ दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अविवाहित लोग दूसरों का गुस्सा अपने प्रेमी पर निकालने से बचें। नौकरी, बिजनेस और करियर के लिए कुछ ऐसा रहेगा सिंह राशि वालों का दिन बिजनेस के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
Source: Dainik Bhaskar March 21, 2019 19:18 UTC