Silver Latest Price: फिर गिरावट के साथ खुली चांदी, निवेश का सुनहरा मौका - News Summed Up

Silver Latest Price: फिर गिरावट के साथ खुली चांदी, निवेश का सुनहरा मौका


चांदी में गिरावट फरवरी 2021 डिलिवरी वाली चांदी में भी इस समय गिरावट देखी जा रही है। इस समय वह 179 रुपये की गिरावट के साथ 50645 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। मंगलवार को यह 50824 के स्तर पर बंद हुई थी। आज सुबह यह 157 रुपये की गिरावट के साथ 50667 के स्तर पर खुली थी।इंटरनैशनल मार्केट में दिख रहा दबाव इंटरनैशनल मार्केट में सोना और चांदी दोनों पर दबाव दिख रहा है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुबह के 10.15 बजे दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 24.53 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी। इस समय सोना 6.7 डॉलर की गिरावट के साथ 1878.60 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।सर्राफा बाजार भाव मंगलवार को दिल्ली सर्राफा में सोने का भाव तीन रुपये बढ़कर 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले सत्र में सोना 50,111 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भाव 451 रुपये की तेजी के साथ 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,572 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।


Source: Navbharat Times November 18, 2020 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */