प्रीमियम फोन का बाजार हुआ दोगुना बात अगर मीडियम रेंज के स्मार्टफोन की करें, जिनकी कीमत 200 डॉलर से 500 डॉलर के बीच है तो इन स्मार्टफोन की सेल्स में 14-19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 500 डॉलर से अधिक के प्रीमयम फोन की बाजार में हिस्सेदारी दोगुनी होकर 2 फीसदी हो गई है। तीसरी तिमाही में एप्पल का शिपमेंट करीब 7 लाख रहा, जिसमें 91 फीसदी आईफोन 11 और आईफोन एसई डिवाइस रहे।क्यों बढ़ी बजट स्मार्टफोन की सेल्स आईडीसी इंडिया की क्लाइंट डिवाइसेस की एसोसिएट रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी के अनुसार बजट फोन की मांग अचानक बढ़ने की एक बड़ी वजह कोरोना की वजह से चल रहा वर्क फ्रॉम होम और ई-लर्निंग है। वहीं मीडियम रेंज के फोन लेने वालों ने अपना फोन अपग्रेड कर के प्रीमियम फोन लिया है। यही वजह है कि मीडियम कैटेगरी के फोन की मांग घटी है, जबकि प्रीमियम फोन का बाजार बढ़ा है।
Source: Navbharat Times November 18, 2020 04:41 UTC