Sihora को जिला बनाने की मांग पर सैकड़ों युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस - News Summed Up

Sihora को जिला बनाने की मांग पर सैकड़ों युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस


Sihora News:सिहोरा (Sihora) को जिला बनाने की मांग करते दो साल बीतने पर आक्रोशित सिहोरा वासियों ने मंगलवार शाम विशाल मशाल जुलूस निकाला. मंगलवार शाम सात बजे के बाद प्रारंभ हुए मशाल जुलूस में युवा वर्ग सैकड़ों की संख्या में आगे आया. ''हमे चाहिए जिला सिहोरा..अभी चाहिए जिला सिहोरा'' के साथ जिला नहीं तो बीजेपी को वोट नहीं.. के नारों के साथ मशाल जुलूस पुराने बस स्टैंड से शुरू हुआ. बहुत पुरानी है सिहोरा को जिला बनाने की मांगसिहोरा जबलपुर की एक तहसील है, जिसे बहुत लंबे समय से जिला बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन तकनीकी कारण से इसे अभी जिला नहीं बनाया जा सका है. मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी सिहोरा वासियों ने जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था.


Source: NDTV October 05, 2023 08:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */