Sehore News: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत - News Summed Up

Sehore News: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत


भाई के सामने ही मौतजानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे कक्षा आठवीं की छात्रा दीक्षा मालवीय उम्र 14 वर्ष अपने भाई विनय के साथ स्कूटी पर ग्राम सारंगखेड़ी से सुभाष स्कूल परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान पुराने इंदौर-भोपाल हाइवे पर इछावर मोड़ पर जब वह पहुंची, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से स्कूटी चला रहा भाई आगे उछल गया और दीक्षा व स्कूटी डंपर के अगले पहिए की चपेट में आ गए। हादसा देख लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक दीक्षा दम तोड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से डंपर को जब्त कर कोतवाली ले गई, वहीं छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।मोड़ पर दुकान लगाकर किया अतिक्रमणमालूम हो कि लोटिया नाले के पास मोड पर ही कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकान लगा रखी हैं, जिससे पुराने इंदौर-भोपाल हाइवे से गुजर रहे लोगों और इछावर की तरफ मुड़ रहे वाहन चालक सामने नहीं देख पाते है, जिससे वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। यहां से रोज बड़ी संख्या में तेज रफ्तार से डंपर गुजरते है। हालत यह है कि पुराने हाइवे पर बने डिवाइडर का कट छोटा होने से कई बार डंपर रिवर्स करने के बाद ही निकल पाते है, जो भी हादसे का कारण बनता है।


Source: Dainik Jagran October 05, 2023 07:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */