शोएब ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए इस बात से इनकार किया है कि वे 'पैसे' बनाने के लिए भारतीय टीम (Team India) की तारीफ करते हैं. अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से लोकप्रिय रहे शोएब अख्तर ने हल्के-फुल्के माहौल में कहा है कि सहवाग (Virender Sehwag) के सिर पर उतने बाल नहीं है जितना कि उनके (शोएब अख्तर के) पास 'माल' है. गौरतलब है कि शोएब ने सहवाग के एक बयान के जवाब में यह बात कही है. उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेट मैचों का विश्लेषण करते हुए भारतीय टीम की सराहना करता हूं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का जिक्र करते हुए शोएब (Shoaib Akhtar) ने कहा, 'पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के हार के बाद मैंने इस टीम की आलोचना भी की थी.
Source: NDTV January 24, 2020 06:00 UTC