Saudi Arabia सरकार का नया फरमान, सार्वजनिक स्थानों पर किया ये काम तो देना होगा जुर्मानारियाद,एजेंसी। सऊदी अरब ने हाल ही में टूरिस्ट वीजा देने का एलान किया है। वहीं दूसरा ओर सार्वजनिक शालीनता (public decency) का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाने का एलान किया है। इस उल्लंघन में सार्वजनिक स्थानों पर टाइट कपड़े पहनना भी शामिल है।सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने 19 ऐसे अपराधों की पहचान की है, जो सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करते हैं। लेकिन इसके लिए कितना जुर्माना लगाया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी है। रूढ़िवादी इस्लामी देश ने पहली बार अपने तेल-निर्भर अर्थव्यवस्था में कमी लाने के लिएपर्यटक वीजा जारी करना शुरू किया है।एक बयान में कहा गया है, नए नियमों में पुरुषों और महिलाओं को सभ्य कपड़े पहनने और सार्वजनिक तौर पर प्यार का प्रदर्शन ना किया जाए। नियम यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि राज्य में आने वाले यात्री सार्वजनिक व्यवहार से संबंधित कानून के बारे में जाने और वह भी इसका अनुपालन करें।मिलेगा टूरिस्ट वीजाजानकारी के लिए बता दें कि साउदी अरब पहली बार लोगों को टूरिस्ट वीजा देगा। शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर इसका एलान किया गया है। दरअसल, साउदी अरब अब अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए तेल पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता इसलिए उसने ये फैसला लिया है। क्राउन प्रिंस सलमान इसके लिए विजन 2030 कार्यक्रम की पेशकश भी कर चुके हैं।सऊदी 49 देशों के नागरिकों के लिए ऑनलाइन टूरिस्ट वीजा आवेदन शुरू करेगा। वह पर्यटन को आय का नया जरिया बनाना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले तक सऊदी में सिर्फ नौकरी के लिए आने वाले लोगों, उनके परिवारों और मक्का-मदीना जाने वाले मुस्लिम तीर्थयात्रियों को ही वीजा दिया जाता था।Posted By: Ayushi Tyagiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 29, 2019 10:45 UTC