Saturn in Capricorn 2021 : शनि के मार्गी होने पर इन राशियों पर शुरू होने जा रही है साढ़ेसाती और ढैय्या - News Summed Up

Saturn in Capricorn 2021 : शनि के मार्गी होने पर इन राशियों पर शुरू होने जा रही है साढ़ेसाती और ढैय्या


न्याय के देवता शनिदेव आज मार्गी होने जा रहे हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री यानि उल्टी चाल से चल रहे हैं। 11 अक्टूबर यानी आज शनि मार्गी हो जाएंगे। शनि अपना प्रभाव सभी 12 राशियों पर डालेंगे लेकिन पांच राशियों पर शनि का विशेष प्रभाव रहेगा। शनि के बारे मे ऐसी धारणा है कि यह हमेशा अशुभ फल देते है। जबकि यह सच नहीं है।शनि की मार्गी चाल आ रहे इन राशियों के बेहद अच्छे दिन, आपके लिए अगला 6 महीना कैसा रहेगाशनिदेव न्याय के देवता हैं और यह व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में चले जाते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। आइए देखते हैं कि शनि के मार्गी होने से किन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा:धनु राशिशनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा। धनु राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। 11 अक्टूबर को शनि मार्गी हो रहे हैं, ऐसे में धनु राशि वालों की परेशानियां कुछ कम होंगी। 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिस कारण से धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप खत्म हो जाएगा।मकर राशिमकर राशि वालों पर शनि का दूसरा चरण चल रहा है। अभी इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान एवं बीमरियों का खतरा बना हो सकता है। 2025 तक मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।इन राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से राहतइसके अलावा शनि की साढ़ेसाती हटने से कुंभ राशि वालों की परेशानियां कम हो जाएंगी। मिथुन और तुला राशि वालों पर जिनके ऊपर शनि की ढैय्या चढ़ी है उनको भी कुछ राहत मिलेगी। शनि के मार्गी होने पर मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों को भी परेशानियों से निजात मिलेगी।नवरात्रि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के आ रहे अब अच्छे दिनइन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्यादूसरी तरफ, कुछ राशि के जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। इस दौरान वृषभ और सिंह राशि वालों को भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।डॉ आरती दहियाज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ


Source: Navbharat Times October 11, 2021 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */