Saneep Patil in conflict of interest: BCCI में हितों का टकराव- संदीप पाटिल भी हुए स्टंप आउट - conflict of interest clause in bcci stumps sandeep patil too - News Summed Up

Saneep Patil in conflict of interest: BCCI में हितों का टकराव- संदीप पाटिल भी हुए स्टंप आउट - conflict of interest clause in bcci stumps sandeep patil too


विराट-अनुष्का की बिंदास वायरल तस्वीरें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैन्स दोनों की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। यह खूबसूरत कपल भी अपने फैन्स का ख्याल रखता है और समय-समय पर ये दोनों सिलेब्रिटी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जो फैन्स को खूब रास आती हैं।हम यहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ऐसे चुनिंदा तस्वीरें पेश कर रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स ने खूब पसंद किया। देखें इस प्यारे कपल की खूबसूरत तस्वीरें....हाल ही में जब विराट कोहली टीम इंडिया के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर थे, तो उनकी पत्नी अनुष्का भी वहां मौजूद थीं। इस दौरान दोनों एक बीच पर समय बिताते हुए।वेस्ट इंडीज दौरे से पहले भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2 टी20 मैच में फ्लोरिडा (अमेरिका) में खेले थे। इस दौरान इस कपल की यह तस्वीर खूब वायर हुई थी।विंडीज दौरे पर वनडे और T20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज खेलनी थी। इस सीरीज से पहले टीम को कुछ दिनों का ब्रेक मिला तो इस कपल ने अपने लिए थोड़ा वक्त निकाला।विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के संग बीच की यह तस्वीर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई।अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट के संग यह तस्वीर जुलाई में शेयर की थी। यह तो नहीं मालूम की यह तस्वीर किस मौके की है लेकिन फैन्स ने दोनों की इस फेस्टिव मूड वाली तस्वीर को खूब लाइक किया।टीम इंडिया इस साल जब अपने वर्ल्ड कप मिशन पर इंग्लैंड में थी, तब फुर्सत के पलों में विराट और अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान दोनों की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।अगस्त में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की यह तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। एक रेस्तरां में एक शाम बिताता हुआ यह कपल।विंडीज दौरे पर ही विराट और अनुष्का टीम इंडिया के कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ लेते हुए। इस दौरान दोनों का डांसिंग मूड का यह फोटो खूब वायरल हुआ।अनुष्का ने विराट संग यह तस्वीर पोस्ट की थी और इसे कैप्शन दिया था, 'दिस ऐड इज लव।' फैन्स ने दोनों की यह तस्वीर खूब पसंद की।भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर हितों के टकराव का मुद्दा सुर्खियों में है। हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान और 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इसमें उलझते दिखे है और अब हितों के इन टकरावों की गाज कपिल देव की अध्यक्षता में बनी क्रिके ट सलाहकार समिति (CAC) पर दिखी। इतना ही नहीं रविवार को पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज संदीप पाटिल भी हितों के इन टकरावों के मुद्दों पर नाराज दिखे। पाटिल मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) में होने जा रहे चुनावों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें इस नियम का हवाला देकर इससे मना कर दिया गया।दरअसल 63 वर्षीय संदीप पाटिल ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के साथ मराठी कॉमेंट्री का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रविवार को पाटिल चुनाव अधिकारी डीएन चौधरी से इसी मुद्दे पर स्पष्टीकरण के लिए मिलने पहुंचे थे। पाटिल के साथ MCA के CEO सीएस नायक और पूर्व MCA अध्यक्ष रवि सावंत भी मौजूद थे। पाटिल को यहां बताया गया कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्हें स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़ना होगा।पाटिल को ऐसी ही राय बीसीसीआई के CEO राहुल जौहरी ने भी दी, जिन्होंने बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी गोपालास्वामी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इस पूरे प्रकरण पर इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुंबई क्रिकेट को अपनी सेवा देने के लिए उत्सुक था लेकिन मैंने यह साफ कर दिया था कि मैं स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं कर सकता हूं, क्योंकि यह मेरी रोजी-रोटी है।'पाटिल ने कहा, 'मैं नियमों का सम्मान करता हूं, लेकिन यह नियम पूर्व क्रिकेटरों को खेल को अपनी सेवा देने से रोक रहा है। इसे लेकर मैं दुखी हूं।' मुंबई क्रिकेट असोसिएशन में चुनावों के लिए 4 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। पूर्व चीफ सिलेक्टर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य पाटिल MCA में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना चाहते थे।


Source: Navbharat Times September 30, 2019 03:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */