फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल पहले ही शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर से मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स की सेल शुरू होने जा रही है। फ्लिपकार्ट इस सेल में स्मार्टफोन्स पर तो बड़े डिस्काउंट दे ही रहा है, अगर आप स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड खरीदना चाहते हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान कई स्मार्ट वियरेबल्स पर पहली बार डिस्काउंट मिल रहा है। ऐपल वॉच से लेकर एमआई बैंड 3 तक पर सेल में डिस्काउंट मिल रहा है। आप पसंदीदा सेगमेंट से इन वियरेबल्स को चुन सकते हैं,अगर आपके पास iPhone है और आप एक ऐपल वॉच खरीदना चाहते हैं तो ऐपल की इस स्मार्टवॉच और हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस पर 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। 31,900 रुपये कीमत वाले ऐपल वॉच सीरीज 3 को 19,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसी सीरीज के 28,900 रुपये कीमत वाले वेरियंट को केवल 17,999 रुपये में आप खरीद सकते हैं। इनपर नो-कॉस्ट ईएमआई भी फ्लिपकार्ट ऑफर कर रहा है।स्मार्टवॉच के मामले में सैमसंग गैलेक्सी वॉच का कोई तोड़ नहीं। प्रीमियम ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए परफेक्ट इस वॉच पर करीब 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। प्रीमियम फीचर्स वाली इस स्मार्टवॉच को 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका ओरिजनल प्राइस 29,990 रुपये है।फिटनेस बैंड के साथ-साथ स्टाइल भी आपको पसंद हैं तो फिटबिट के ट्रैकर्स पर आपकी नजर जरूर होगी। कई कलर में उपलब्ध फिटबिट इंस्पायर स्मार्ट बैंड को 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका ओरिजनल प्राइस 6,999 रुपये है। नो-कॉस्ट ईएमआई के अलावा इसपर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।अगर आपको म्यूजिक कंट्रोल वाला स्मार्ट बैंड कम बजट में चाहिए तो ऑनर बैंड 5 अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऑक्सीजन मॉनीटर के साथ आने वाले इस बैंड का ओरिजनल प्राइस 2,999 रुपये है और सेल के दौरान आप इसे 2,299 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कलर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।रियल वॉच फेस जैसा लुक देने वाली लेनोवो का Carme Smartwatch को बड़े डिस्काउंट के साथ 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस वॉच पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 4,999 रुपये ओरिजनल प्राइस वाली इस वॉच में मल्टी स्पोर्ट मोड के अलावा 7 दिन लंबी बैटरी लाइफ मिल जाती है।शाओमी के फिटनेस बैंड बजट सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर हैं। 20 दिन लंबी बैटरी लाइफ वाले स्विमप्रूफ Mi Band 3 को सेल के दौरान आप 1,799 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसका ओरिजनल प्राइस 2,199 रुपये है। इस स्मार्ट बैंड में 0.78 इंच का OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
Source: Navbharat Times September 29, 2019 17:03 UTC