Salman khan ने Priyanka Chopra पर कसा तंज, 'भारत' को लेकर किया ये कमेंट - News Summed Up

Salman khan ने Priyanka Chopra पर कसा तंज, 'भारत' को लेकर किया ये कमेंट


Salman khan ने Priyanka Chopra पर कसा तंज, 'भारत' को लेकर किया ये कमेंटनई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' चर्चा में है और इसी बीच सलमान अपनी फिल्म की बजाय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की वजह से खबरों में हैं। दरअसल सलमान खान प्रियंंका चोपड़ा को लेकर दिए गए एक बयान के चलते सुर्खियों में हैं। सलमान ने अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसा था, जिसके बाद से वो फिर खबरों में आ गए हैं।वैसे हुआ कुछ यूं कि 5 जून को स्टारकास्ट सलमान खान, कटरीना कैफ और निर्देशक अली अब्बास जफर सोशल मीडिया पर भारत के प्रमोशन के लिए एक लाइव चैट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान कैटरीना कैफ अपने कैरेक्टर को लेकर तैयारी के बारे में बता रही थीं, तभी सलमान खान ने बीच में ही प्रियंका चोपड़ा पर तंजा कसा। उन्होंने कहा, 'प्रियंका हमें अपना समय नहीं दे पाईं।'बता दें कि पहले यह फिल्म प्रिंयका चोपड़ा को ऑफर की जा रही थी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने उसे करने से मना कर दिया था। इसके बाद से सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा को लेकर थोड़े नाराज दिखाई दे रहे थे और वो पहले भी इस बात को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि निक जोनस के साथ शादी की वजह से प्रियंका ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। इसके बाद फिल्म कटरीना कैफ को ऑफर किया गया।बता दें कि सलमान खान की 'भारत', कोरियन फिल्म 'एन ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में एक सलमान 18 से 70 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इसमें सलमान-कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे काम करते हुए नजर आएंगे।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 12:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */