DGP की SP को फटकार, 'क्या नहीं है नौकरी की चिंता? काम करो नहीं तो निकल जाएगी नेतागिरी' - News Summed Up

DGP की SP को फटकार, 'क्या नहीं है नौकरी की चिंता? काम करो नहीं तो निकल जाएगी नेतागिरी'


रायपुर। अक्सर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब कोई शिकायत राज्य के DGP के पास पहुंच जाए और उसके लिए एक जिले के एसपी की इस प्रकार फटकार भी लगाई जाए। लेकिन छत्तीसगड़ में ऐसा हुआ है, जहां पति की मौत की जांच करवाने के लिए 44 दिनों से दरबदर धक्के खा रही एक महिला ने सीधा राज्य के डीजीपी डीएम अवस्थी से इसकी शिकायत कर दी। यह मामला रायगढ़ का है, जिधर महिला की शिकायत के बाद DGP ने पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश होकर सीधा रायगढ़ के एसपी से संपर्क साधा और महिला की शिकायत का जिक्र कर जमकर फटकार लगाई।एसपी राजेश अग्रवाल के साथ थानेदार ध्रुव कुमार को भी लापरवाही बरतने पर फटकार लगी। बता दें कि डीजीपी ने पीड़िता के मामले में अब तक की गई कार्रवाई तथा जांच का ब्यौरा मांगा तो दोनों ही अफसर इसपर कुछ बताने में असमर्थ थे। इससे नाराज होकर डीजीपी अवस्थी आगबबूला हो गए और उन्होंने कहा कि 44 दिनों के बाद भी इस मामले में किसी प्रकार की कोई विवेचना नहीं हो पाई है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि यह घटना 12 मार्च की है, लेकिन अब तक भी इसमें जांच को आगे क्यों नहीं बढ़ाया गया? बता दें कि उन्होंने थानेदार को फटकार लगाते हुए इतना तक कह दिया कि नौकरी की चिंता नहीं है क्या? इसके बाद डीजीपी ने एसपी से इस मामले में लापरवाही बरतने पर कहा, 'मैं तुमसे बेहद नाराज हूं। काम का ये तरीका ठीक नहीं है। हम चाहे तो इस मामले की जांच सीआइडी में भी भेज सकते हैं। आपके इस कृत्य की जांच करा सकते हैं'। हालांकि एसपी ने कहा कि यह जल्द इस मामले की विवेचना पूरी कर लेंगे।गौरतलब है कि इस मामले को डीजीपी ने काफी गंभीर तरीके से लिया। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और आगे के लिए निर्देशित भी किया गया। डीजीपी अवस्थी ने कहा, 'यदि कोई प्रकरण डीजीपी तक पहुंच रहा है, तो इससे स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। हर रोज रायगढ़ से दर्जनों शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने एसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि यह पहला जिला है, सही से काम करो नहीं तो सारी नेतागिरी निकल जाएगी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nitin Arora


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */