Sacred Games season 2: रिलीज हुआ पहला टीजर, सैफ अली खान, नवाजुद्दीन, पकंज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगे ये दो नए सितारेनई दिल्ली, जेएनएन। Netflix की सबसे फेमस वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन Sacred Games Season 2 का टीजर जारी हो गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारीक ट्विटर हैंडल पर इस टीजर को रिलीज किया है। हालांकि ये वेब सीरीज कब रिलीज होगी इस बात के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन टीजर सामने आने से फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरा सीजन भी जल्द ही आएगा।टीजर में आपको सैफ अली खान(Saif Ali Khan), नवाजउद्दीन सिद्धीकी (Nawazuddin Siddiqui),कल्की कोचलीन (Kalki Koechlin), रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) और पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) नजर आएंगे। आपको बता दें कि रणवीर और कल्की दोनों ही सैक्रेड गेम्स सीजन 1 में नजर नहीं आए थे। टीजर रिलीज करते वक्त लिखा गया है, इस खेल का बाप कौन? पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाणी ने मिलकर निर्देशित किया था। हालांकि इस सीजन को अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है। पहला सीजन देखने के बाद इसके दूसरे सीजन को लेकर लोगों के काफी बेसब्री है। इसका पहला सीजन इतन जबरदस्त हिट हुआ था कि कई दिनों तक लोगों की जुबान पर इसकी चर्चा रहती थी।क्योंकि फैंस को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था इसलिए टीजर रिलीज होतेे है फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि इस ट्रेलर में राधिका क्यों नहीं हैं? तो कुछ कल्की और रणवीर शौरे का स्वागत कर रहे हैं। वहीं कुछ इसकी डेट रिवील करने की भी बात कर रहे हैं। ख़ैर... अब ये देखना दिलचस्प होगा की जैसे इसके पहले सीजन ने तहलका मचा दिया था। वैसे ही क्या इसका दूसरा सीजन भी लोगों के दिमाग पर चढ़ जाएगा।Goosebumps 😍And my favorite one arrivesWelcome @kalkikanmaniMil kar khelenge ab yeh game 🔥#sacredgames2 pic.twitter.com/jwSt3hIMkJ — Aadi (@FreakSlayer03) May 6, 2019Too Happy to see you in #sacredgames2 cast @TripathiiPankaj @NetflixIndia Thanks a lot. Sir you are winning a lots of hearts ♥️. pic.twitter.com/6yVUgA0zmb — Abhishek Bhardwaj (@Abhishe42374030) May 6, 2019लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 06:42 UTC