SL vs WI: मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, देखिए वीडियो - News Summed Up

SL vs WI: मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, देखिए वीडियो


SL vs WI: मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, देखिए वीडियोSL vs WI: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अपना पहले ही मैच खेल रहे वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो चोटिल हो गए। जेरेमी सोलोजानो जब फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पोजीशन पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे, जब दिमुथ करुणारत्ने ने पूरी ताकत से शॉट खेला और गेंद हेलमेट की ग्रिल के सामने लगी। जेरेमी सोलोजानो को गंभीर चोट लगी। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लाना पड़ा और अस्पताल ले जाया गया है। नीचे देखिए वीडियो। जेरेमी सोलोजानो की जिंदगी का यह सबसे अहम मैच था, क्योंकि वे क्रिकेट की दुनिया में पदार्पण कर रहे थे, लेकिन यह हादसा हो गया।जानकारी के मुताबिक, रविवार (21 नवंबर) को गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 35वें ओवर में जब श्रीलंका का स्कोर बिना नुकसान के 93 रन था, तब यह घटना घटी। जेरेमी सोलोज़ानो फॉरवर्ड शॉर्ट लेग क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने जोरदार शॉट लगाया जो सोलोजानो के हेलमेट पर टकराया। शॉट इतना जबरदस्त था कि गेंद हेलमेट की ग्रिल को तोड़ते हुए मुंह से टकरा गई।26 वर्षीय क्रिकेटर को तत्काल मैदान से बाहर लाया गया और स्कैन के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।Posted By: Arvind Dubey


Source: Dainik Jagran November 21, 2021 20:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */