S P Balasubrahmanyam Health: रजनीकांत ने बताया, कैसी है COVID 19 पॉज़िटिव वेटरन सिंगर की हालत - News Summed Up

S P Balasubrahmanyam Health: रजनीकांत ने बताया, कैसी है COVID 19 पॉज़िटिव वेटरन सिंगर की हालत


नई दिल्ली, जेएनएन। S. P. Balasubrahmanyam Health: भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के वेटरन सिंगर एसपी बालासुब्रह्मण्यम कोविड-19 संक्रमित होने के बाद 12 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले हफ़्ते उनकी स्थिति गंभीर हो गयी थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, मगर अब सुधार हो रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत ने एक वीडियो के ज़रिए एसपी की तबीयत के बारे में जानकारी दी।वीडियो में रजनीकांत एसपी बालासुब्रह्मण्यम के करियर पर कहते हैं कि 50 साल से अधिक से वो अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गा रहे हैं और करोड़ों लोगों को अपनी मधुर आवाज़ से आनंदित कर रहे हैं। रजनी कहते हैं कि जब उन्होंने सुना कि वो गंभीर पड़ाव से निकल चुके हैं तो मुझे बहुत ख़ुशी हुई। मैं भगवान से उनके सेहतमंद होने की गुज़ारिश करता हूं। वो अभी भी इंटेसिव केयर यूनिट में हैं। इस वीडियो के साथ रजनीकांत ने लिखा- शीघ्र स्वस्थ होइए प्रिय बालू सर।Get well soon dear Balu sir pic.twitter.com/6Gxmo0tVgS — Rajinikanth (@rajinikanth) August 17, 2020एसपी बालासुब्रह्मण्यम को 5 अगस्त को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो के ज़रिए भी दी थी, जिसके मुताबिक वो एक-दो दिन में बिल्कुल ठीक होने की उम्मीद कर रहे थे।वीडियो में एसपी ने कहा था- दो-तीन दिन से मुझे कुछ दिक्कत हो रही थी। छाती में कंजेशन था, जो एक सिंगर के लिए चिंताजनक नहीं है। कभी-कभी सर्दी और बुखार भी हो रहा था। मैं इसे हल्के में नहीं लेना चाहता था, इसलिए जांच के लिए अस्पताल गया। डॉक्टरों ने बताया कि यह कोरोना का माइल्ड केस है। मुझे घर रहने और दवा लेते रहने के लिए कहा गया था, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता था, क्योंकि मेरा परिवार बहुत चिंतित है। इसलिए मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। मेरे सारे दोस्त यहां हैं और अच्छे लोगों के बीच हूं। मेरा स्वास्थ्य भी ठीक है। मेरी किसी को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए मेरे बारे में पता करने के लिए मुझे कॉल ना करें। सर्दी को छोड़कर मैं बिल्कुल ठीक हूं। बुखार भी कम हो गया है। दो दिनों में बिल्कुल ठीक हो जाऊंगा। आपकी चिंता के लिए शुक्रिया।मगर, 13 अगस्त की रात बालासुब्रह्मण्यम की हालत ख़राब हो गयी और उन्हें देख रही मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। उन्हें लाइफ़ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।Posted By: Manoj Vashisthडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 17, 2020 10:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */