Republic Day 2020: राजपथ पर भारतीय सेना का दम, रुद्र से लेकर वज्र और भीष्म ने दी सलामीनई दिल्ली, एजेंसियां। आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राजपथ पर भारत की शौर्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। भारतीय सेना ने राष्ट्रपति को सलामी दी। राजपथ पर परेड के दौरान भारतीय सेना के युद्धक टैंक T-90 भीष्म ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी। भीष्म टैंक की कमान 86 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन सनी चाहर के हाथों में रही।Delhi: The battle tank of the Indian Army, T- 90 Bhishma, is commanded by Captain Sunny Chahar of 86 Armoured Regiment, at the Rajpath. pic.twitter.com/uBZ9P9WNfG — ANI (@ANI) January 26, 2020परेड के दौरान रुद्र और ध्रुव (Advanced Light Helicopters) को देखने के लिए सभी की निगाहें आसमान रही, जिन्होंने यहां 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर डायमंड फॉर्म में फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन किया। इससे पहले राजपथ पर 21 तोपों ने सलामी दी, आसमान में 155 हेलिकॉप्टर यूनिट के 5 हेलिकॉप्टरों ने उल्टे 'Y' आकार में भरी उड़ान।हेलिकॉप्टर रुद्र और ध्रुव ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी सलामी।पांच अपाचे हेलीकॉप्टर ने भी अपना दमखम दिखाया।राजपथ पर चिनूक हेलिकॉप्टर।Posted By: Nitin Aroraडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 26, 2020 05:41 UTC