गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी भारतीय सेना की ताकत, देखें तस्वीरें - News Summed Up

गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी भारतीय सेना की ताकत, देखें तस्वीरें


भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर रविवार को आयोजित हुए समारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन हुआ. भारत के गणतंत्र के रूप में स्थापित होने की वर्षगांठ पर आयोजित नब्बे मिनट के समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं. बता दें, राजपथ पर निकाली गई परेड में पहला दस्ता सेना की 61वीं घुड़सवार टुकड़ी का है. छह टुकड़ियों को मिलाकर एक अगस्त 1953 को स्थापित यह टुकड़ी विश्व की एकमात्र सक्रिय सैन्य घुड़सवार टुकड़ी है. भारतीय सेना के स्वदेश में निर्मित मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म.


Source: NDTV January 26, 2020 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */