उन्होंने बताया कि पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर भी सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश एवं निकास बंद रहेगा. गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में खासकर लाल किला, राजपथ, विजय चौक, जनपथ के आसपास काफी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. यातायात प्रभावित न हो इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट्स में बदलाव किया है. Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस की टिकट कब, कैसे और कहां मिलेगी, जानिए यहांगौरतलब है कि 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 6 मंत्रालय परेड में हिस्सा लेंगे.
Source: NDTV January 26, 2020 03:56 UTC