Republic Day 2020: लद्दाख में 17,000 फीट पर लहराया गया तिरंगा, तस्वीरों में देखें पूरे देश में कैसे मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवसनई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के सभी राज्यों में गणतंत्र दिवस अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। नीचे देखें सभी अलग-अलग राज्यों में किस तरह मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस-भुवनेश्वर में गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भुवनेश्वर के राज्यपाल गणेशी लाल ने झंडा फहराया।71वें गणतंत्र दिवस पर यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान सैनिकों ने परेड भी की।भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर झंड़ा फहराया है। चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। लद्दाख में आज का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस है। झंड़ा फहराते हुए सैनिक "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" गाते नजर आ रहे हैं।समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी राज्य अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक ने झंड़ा फहराया।इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान गीत गाती महिलाएं।मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर केंद्रीय रेलवे के जनरल मैनेजर संजीव मित्तल ने झंड़ा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।गोवा में भी 71वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल सतपाल मलिक भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।पश्चिम बंगाल में भी 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रोड पर परेड निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची।Posted By: Neel Rajputडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 26, 2020 03:54 UTC