खास बातें गणतंत्र दिवस पर राजधानी चाक-चौबंद चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरीभारत के 71वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) को लेकर दिल्ली में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दशकों पुरानी परंपरा को बदलते हुए इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम इंडिया गेट से शुरू होने के बजाय विजय चौक से शुरू होगा और लाल किले के मैदान की ओर बढ़ेगा. गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की वजह से शनिवार और रविवार को यातायात थोड़ा प्रभावित होगा. Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस की टिकट कब, कैसे और कहां मिलेगी, जानिए यहांपुलिस ने लोगों से दूसरे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. दिल्ली मेट्रो की सभी पार्किंग सुविधाएं शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर रविवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी.
Source: NDTV January 25, 2020 06:45 UTC