गणतंत्र दिवस (Republic Day) हर साल 26 जनवरी (26 January) को देश भर में मनाया जाता है. ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया था. 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? बता दें कि अनेक सुधारों और बदलावों के बाद सभा के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर किये. 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था और यही कारण है कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है.
Source: NDTV January 25, 2020 08:26 UTC