अलग-अलग वेरियंट की इतनी है कीमत टर्बो पेट्रोल इंजन वाली डस्टर के RXE, RXS और RXZ वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 10.49 लाख, 11.39 लाख और 11.99 लाख रुपये है। वहीं, RXS ऑटोमैटिक वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है। जबकि ऑटोमैटिक RXZ की एक्स-शोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये है।क्रेटा और सेल्टॉस के टर्बो पेट्रोल वेरियंट के मुकाबले सस्ती ह्यूंदै क्रेटा और किआ Seltos टर्बो पेट्रोल वेरियंट के मुकाबले डस्टर का नया टर्बो पेट्रोल वेरियंट करीब 5 लाख रुपये किफायती है। ह्यूंदै क्रेटा के टर्बो पेट्रोल वेरियंट की कीमत 16.17 लाख-17.21 लाख रुपये के बीच है। वहीं, किआ सेल्टॉस के टर्बो पेट्रोल वेरियंट की कीमत 15.54 लाख से 17.29 लाख रुपये के बीच है।नई क्रेटा, सेल्टॉस से कहीं ज्यादा पावरफुल रेनॉ का कहना है कि डस्टर SUV का नया पेट्रोल वेरियंट 1330cc 1.3 लीटर 4- सिलिंडर इंजन से पावर्ड है, जो कि 156PS का पावर और 254NM का टॉर्क जेनरेट करता है। मैन्युअल वेरियंट में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि CVT वेरियंट में X-Tronic यूनिट है। डस्टर टर्बो पेट्रोल वेरियंट नई ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टॉस से कहीं ज्यादा पावरफुल है, जो कि 140bhp का पावर जेनरेट करती है और 1.0L T-GDi इंजन के साथ आती हैं।
Source: Navbharat Times August 17, 2020 08:26 UTC