Reliance Jio का धमाका, यूजर फ्री में देख पाएंगे IPL 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग - News Summed Up

Reliance Jio का धमाका, यूजर फ्री में देख पाएंगे IPL 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग


इन प्लान में मिलेगा ऑफर रिपोर्ट के अनुसार जियो के 401 रुपये और 2599 रुपये वाले प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार पर यूजर आईपीएल 2020 को लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे। दोनों प्लान में स्ट्रीमिंग सर्विस का फ्री ऐक्सेस मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी है।401 रुपये वाले प्लान में 90GB डेटा कंपनी 401 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में 6जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए फ्री कॉलिंग मिलती है। वहीं, दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 1000 मिनट्स दिए जा रहे हैं।2599 रुपये वाले प्लान में 740GB डेटा जियो का यह प्लान 365 दिन की दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में रोज 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान की खासियत है कि इसमें 10जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी मिल जाता है। इस हिसाब से प्लान में मिलने वाला कुल डेटा 740जीबी हो जाता है। इस प्लान में भी जियो नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलती है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 12 हजार मिनट्स मिलते हैं।जियो फाइबर के इन प्लान में IPL 2020 जियो फाइबर के 849 रुपये और उससे ऊपर के प्लान में IPL 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी क्योंकि इन प्लान्स में डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का ऐनुअल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। कंपनी जियो फाइबर्स के प्लान्ल में 800जीबी से 15000जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है।


Source: Navbharat Times August 17, 2020 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */