Rape: 13 साल की लड़की का बलात्कार, गर्भवती होने के बाद सामने आया मामला - 13 year old girl was raped by neighbour in basti case registered after she got pregnant - News Summed Up

Rape: 13 साल की लड़की का बलात्कार, गर्भवती होने के बाद सामने आया मामला - 13 year old girl was raped by neighbour in basti case registered after she got pregnant


प्रतीकात्मक तस्वीरउत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार को रेप की तीन घटनाएं प्रकाश में आने से बस्ती जिले में महिला सुरक्षा के दावों का नकारात्मक चेहरा उजागर हुआ है। नगर इलाके में एक 13 साल की किशोरी से उसके पड़ोसी ने रेप किया। यह शर्मनाक घटना तब सामने आई, जब किशोरी गर्भवती हो गई। इसी तरह एक 16 साल की लड़की और 33 साल की महिला से रेप की वारदात भी सामने आई है।पुलिस के मुताबिक, नगर इलाके में एक किशोरी को अकेला घर में पाकर उसके गांव के युवक ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी के डर से किशोरी ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। मामला उस समय सामने आया, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। वारदात पकड़े जाने पर पीड़िता ने उसके साथ हुई घटना का खुलासा अपने परिवार के समक्ष किया। पीड़िता के पिता जब आरोपी के घर फरियाद लेकर गए तो उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया गया।पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई कर रही है। दूसरा मामला सोनहा इलाके का है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन को गांव का ही 36 वर्षीय आरोपी युवक बहाने से बाग में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा लालगंज इलाके की एक महिला ने गांव के ही एक शख्स पर साथी के साथ मिलकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे आरोपियों ने मारा पीटा और हैवानियत की। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर महिला ने कोर्ट के रास्ते इंसाफ की गुहार लगाई है।


Source: Navbharat Times January 25, 2020 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */