Ranchi News: आज से 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे JBVNL के अधिकारी, पूजा को लेकर कई जगहों पर No Entry; देखें लिस्ट - News Summed Up

Ranchi News: आज से 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे JBVNL के अधिकारी, पूजा को लेकर कई जगहों पर No Entry; देखें लिस्ट


Jharkhand News In Hindi दुर्गा पूजा (Durga Puja) के अवसर पर झारखंड बिजली वितरण निगम ने अलर्ट जारी किया है जबकि रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार जवान तैनात किए हैं। बिजली विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा जबकि पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है और सभी पंडाल में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं।जागरण संवाददाता, रांची। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने आदेश जारी किया है। विभाग को सोमवार से लेकर 13 अक्टूबर तक 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहना है। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में एंटी क्लाक वाइज बिजली अफसरों और कर्मियों की तैनाती की गई है।बिजली कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और कर्मी सुबह छह बजे से दिन के दो बजे तक, दो बजे से रात्रि 10 बजे तक और रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक रहेंगे। गठित नियंत्रण कक्ष पूरे 24 घंटे एक्टिव रहेगा। दुर्गा पूजा में दो हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। दुर्गा पूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।नौ अक्बूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। इसके अलावा सभी पंडाल में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पंडाल में लगे कैमरा और सिटी कंट्रोल रूम से लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस लाइन में क्यूआरटी को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता और यातायात थाना की पुलिस को भी नौ अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक तैनात किया जाएगा।


Source: NDTV October 07, 2024 02:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...