Rajasthan political Crisis, Rajasthan politics latest News update, Rajasthan politics latest News, Rajasthan politics, Sachin pilot - News Summed Up

Rajasthan political Crisis, Rajasthan politics latest News update, Rajasthan politics latest News, Rajasthan politics, Sachin pilot


Hindi NewsNationalRajasthan Political Crisis, Rajasthan Politics Latest News Update, Rajasthan Politics Latest News, Rajasthan Politics, Sachin Pilotपायलट की वापसी के बाद राजस्थान में फेरबदल: अजय माकन को कांग्रेस का प्रभारी जनरल सेक्रेटरी बनाया गया; 3 मेंबर्स की कमेटी का भी गठननई दिल्ली 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, अजय माकन तत्काल प्रभाव से अविनाश पांडे की जगह लेंगे।14 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया थाकमेटी में सीनियर पार्टी लीडर अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन शामिलसचिन पायलट की वापसी और सरकार बचाने के 2 दिन बाद राजस्थान कांग्रेस में फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को अजय माकन को राजस्थान कांग्रेस का प्रभारी जनरल सेक्रेटरी बना दिया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुताबिक, माकन अविनाश पांडे की जगह लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किए।Congress appoints Ajay Maken as the General Secretary in-charge of #Rajasthan, replacing Avinash Pandey with immediate effect. pic.twitter.com/3uENR7C8hf — ANI (@ANI) August 16, 2020कांग्रेस ने 3 मेंबर्स की कमेटी भी गठित की है। कमेटी में सीनियर पार्टी लीडर अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन शामिल हैं। कमेटी राजस्थान में हाल के मुद्दों को देखेगी और उसका समाधान तलाशेगी।Congress constitutes a committee with senior party leader Ahmed Patel, KC Venugopal (AICC General Secretary, Incharge Organisation) & Ajay Maken (AICC General Secretary, Incharge, Rajasthan) as its members to 'oversee & follow up smooth resolution of recent issues in #Rajasthan'. https://t.co/4JQy9o6kkp — ANI (@ANI) August 16, 2020दो दिन पहले ही बहुमत साबित कियाकांग्रेस का यह फैसला राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार के बहुमत साबित करने के 2 दिन बाद आया है। 14 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था। विधानसभा सत्र के दौरान गहलोत और पायलट समर्थित दो धड़े एक साथ आए थे। सचिन पायलट को 18 विधायकों का समर्थन था। गहलाेत से मतभेद सामने के बाद उन्हें पिछले महीने ही उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।ये भी पढ़ सकते हैं...अब तक 13 बार अविश्वास और 5 बार विश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है, एक बार भी नहीं गिरी सरकार


Source: Dainik Bhaskar August 16, 2020 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */