Railway News : नवरात्रि पर शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, रानी कमलापति-रीवा के बीच चलेंगी 4 एक्सप्रेस ट्रेन - News Summed Up

Railway News : नवरात्रि पर शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, रानी कमलापति-रीवा के बीच चलेंगी 4 एक्सप्रेस ट्रेन


26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक के लिए मैहर स्टेशन पर 16 ट्रेन का हुआ स्टॉपेजनवरात्रि पर रेलवे द्वारा भोपाल से चार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से रीवा रेलवे स्टेशन के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। बता दें कि ये ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना होते हुए रीवा पहुंचेंगी। शारदा नवरात्रि में मैहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान मैहर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 8 जोड़ी गाडिय़ों का स्टापेज मैहर स्टेशन में अस्थाई रूप से बनाया गया है। मैहर स्टेशन पर ये ट्रेन 26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक 5 मिनट के लिए रुकेंगी।भोपाल-रीवा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनगाड़ी क्रमांक 02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 30 सितंबर को रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से रात 10.15 बजे रीवा के लिए रवाना होगी।गाड़ी क्रमांक 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल 1 अक्टूबर को रीवा स्टेशन से शाम 6.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन भोपाल के लिए चलेगी।गाड़ी क्रमांक 02177 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 9 अक्टूबर रविवार को रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से सुबह 5.45 बजे रीवा के लिए चलेगी।गाड़ी क्रमांक 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल 9 अक्टूबर रविवार को रीवा स्टेशन से शाम 6.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन भोपाल के लिए रवाना होगी।इन ट्रेनों का मैहर बनाया गया स्टापेज


Source: Dainik Bhaskar September 26, 2022 19:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */