स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को बारिश के बाद वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। बारिश से प्रभावित मैच में 202 रन चेज करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आए। दोनों ने आते ही अपनी क्लास दिखाना शुरू की। जायसवाल दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए पर वैभव ने प्रहार जारी रखा। वह सिक्स में डील कर रहे थे।15 साल के वैभव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और जोश हेजलवुड के चौथे ओवर में 3 चौकों के साथ 1 छक्का जड़ दिया। वैभव ने भुवनेश्वर कुमार की भी क्लास लगाई। 5वें ओवर में उन्होंने 2 हवाई फायर किए और एक चौका जड़ा। इसके साथ ही युवा बल्लेबाज ने 15 गेंदों पर इस सीजन की दूसरी फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही वह 20 या उससे कम गेंदों पर 50 से ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
Source: Dainik Jagran April 11, 2026 01:13 UTC