Beed News: पेट्रोल डालकर मामा ने भांजे का होटल जलाया, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, केज थाने में मामला दर्ज - News Summed Up

Beed News: पेट्रोल डालकर मामा ने भांजे का होटल जलाया, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, केज थाने में मामला दर्ज


जिले के केज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सरकारी विश्रामगृह के सामने स्थित भांजे के होटल को उसके सगे मामा ने ही पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद होटल संचालक युवक ने पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज देखने पर यह स्पष्ट हुआ कि उसके मामा ने ही पेट्रोल डालकर होटल में आग लगाई।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बहन-भाई के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी मामा ने देर रात, होटल बंद होने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। इस आगजनी में होटल का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मामले में केज पुलिस थाने में आरोपी मामा गोविंद कोंबडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।


Source: Dainik Bhaskar April 11, 2026 01:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */