खास बातें आरजेडी ने कहा पाकिस्तान की जगह भारत का नाम लें पीएम मोदी 'पाकिस्तान की बदौलत नहीं अपने काम की बदौलत लड़ें चुनाव' आरजेडी ने पहले भी बीजेपी पर किया है हमलाराष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर एक बार फिर निशाना साधा है. आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी 200 बार पाकिस्तान का नाम लेते हैं! पार्टी (RJD) अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मोदी जी दिन में 200 बार पाकिस्तान का नाम लेते हैं! इससे पहले भी पार्टी ने पीएम पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा था कि कल मोदी (PM Modi) ने कहा था कि "खेल का मैदान पाकिस्तान होगा!" — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 1, 2019गौरतलब है कि आरजेडी पहले भी पीएम मोदी की नीतियों और उनकी योजनाओं पर सवाल उठाती रहा है.
Source: NDTV April 01, 2019 11:48 UTC