REET का रिजल्ट दिसंबर तक: शिक्षा मंत्री डोटासरा भास्कर से बोले-कोर्ट में रिजल्ट नहीं अटका तो जल्द करेंगे जारी - News Summed Up

REET का रिजल्ट दिसंबर तक: शिक्षा मंत्री डोटासरा भास्कर से बोले-कोर्ट में रिजल्ट नहीं अटका तो जल्द करेंगे जारी


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurEducation Minister Govind Singh Dotasara Claimed, Said If The Result Is Not Stuck In The Court, Then It Will Be Released SoonREET का रिजल्ट दिसंबर तक: शिक्षा मंत्री डोटासरा भास्कर से बोले-कोर्ट में रिजल्ट नहीं अटका तो जल्द करेंगे जारीराजस्थान में हुई अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा REET (राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा) के रिजल्ट के लिए अब लाखों अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 26 सितंबर को हुई परीक्षा का रिजल्ट नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भास्कर संवाददाता स्मित पालीवाल से फोन पर बातचीत में कहा- कोर्ट अगर कहेगा कि B.Ed. वालों को REET लेवल-1 में लिया जा सकता है तो हम लेंगे और वो मना करेगा तो हम नहीं लेंगे।शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा है कि हाल में हुई REET का परिणाम अगले एक से डेढ़ महीने में जारी किया जा सकता है। परीक्षा आयोजक राजस्थान बोर्ड ने नतीजे घोषित करने के लिए इतना ही समय बताया था। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट में REET रिजल्ट नहीं अटका तो समय पर नतीजे घोषित कर देंगे। शिक्षा मंत्री ने REET-B.Ed. वाले मामले पर भी विभाग का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जो भी कोर्ट का फैसला होगा, उसी अनुसार हम रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम कोर्ट के फैसले के अधीन होगा।उन्होंने कहा कि कोर्ट अगर कहेगा कि B.Ed. वालों को REET लेवल-1 में लिया जा सकता है, तो हम लेंगे और वो मना करेगा तो हम नहीं लेंगे। कोर्ट के आदेश का परीक्षण करेंगे, एजी से राय ले लेंगे। सरकार की तरफ से कोई देरी नहीं होगी। अगर कोर्ट का आदेश अनिवार्य तौर पर मानना होगा तो मानेंगे, अगर कोर्ट हमारे विवेक पर फैसला छोड़ देगा तो हम निर्णय लेंगे।बता दें कि राजस्थान में 31000 शिक्षकों के पद के लिए 26 सितंबर को प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा REET का आयोजन किया गया था। इसमें दो पारी में लगभग पच्चीस लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस दौरान परीक्षा में धांधली समेत पेपर लीक प्रकरण को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। जो अब तक जारी है। ऐसे में देखना होगा विवादों की इस परीक्षा का परिणाम कब तक जारी हो पाता है।


Source: Dainik Bhaskar October 29, 2021 13:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */