‘पत्रिका’ द्वारा सोनी कम्प्यूटर एज्युकेशन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ‘नेकी की दीवार’ अभियान में गुरुवार को कई लोग जुड़ गए। शहर के लोगों ने दिल खोलकर दान किया, जिससे गरीबों की दीवाली इस बार यादगार हो जाए। लोगों ने सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन गुलाबरा(गली नंगर-1) में अपने घर के पुराने कपड़े एवं अन्य सामान प्रदान किए। बड़ी बात यह थी कि लोगों ने कपड़ों को धोकर और उन्हें प्रेस करके नया बनाकर पहुंचाया। बता दें कि इन कपड़ों को जल्द ही गरीबों को निशुल्क बांटा जाएगा। दीवाली के त्योहार में हर घर की सफाई हो रही है। घर में कुछ न कुछ ऐसा सामान मिल रहा है जो हमारे काम का नहीं है या फिर पुराना हो चुका है। यह सामान किसी गरीब के काम आ सकता है। उनकी दीवाली गुलजार हो सकती है। अगर हम सभी प्रयास करें तो गरीबों के चेहरे पर मुस्कान बिखर सकती है। अगर आपके घर में कपड़े, जूते, चप्पल, स्वेटर, किचन सहित अन्य कोई भी ऐसी सामग्री है जो आपके काम नहीं आ रही है तो उसे सोनी कम्प्यूटर में जमा कर सकते हैं। हम उसे गरीबों तक पहुंचाएंगे। आपके सहयोग से उनकी दीवाली यादगार बनाएंगे।यहां करना होगा जमापुराने कपड़े, खिलौने सहित अन्य सामान आप सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन, गुलाबरा(गली नंबर-1) में जमा कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए मो. 8516834966, 6260900065 पर संपर्क किया जा सकता है।
Source: Dainik Bhaskar October 29, 2021 13:21 UTC