RCB vs SRH: 'मैं 120% देने के इरादे से…', आरसीबी को ओपनिंग मैच जिताने के बाद खुलकर बोले Virat Kohli - News Summed Up

RCB vs SRH: 'मैं 120% देने के इरादे से…', आरसीबी को ओपनिंग मैच जिताने के बाद खुलकर बोले Virat Kohli


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli IPL 2026। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने IPL के 19वें सत्र का विजयी आगाज किया। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर चैंपियन जैसी शुरुआत की।पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 26 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के स्टार विराट कोहली का जलवा देखने को मिला।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 69 रनों की आतिशी पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि शेर भले ही कुछ समय के लिए शांत हो, पर वह शिकार करना नहीं भूलता। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के और इतने ही चौके जड़े।सबसे खास बात यह है कि पिछले साल के आईपीएल फाइनल के बाद कोहली अपना पहला टी20 मैच खेल रहे थे। 10 महीने के इस लंबे अंतराल के बावजूद उनकी बल्लेबाजी में रत्ती भर भी जंग नहीं दिखी। मैच के बाद कोहली ने अपनी इस निरंतरता और 'मेंटल फ्रेशनेस' का श्रेय समय-समय पर लिए जाने वाले ब्रेक्स को दिया।


Source: Dainik Jagran March 29, 2026 16:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */