राजस्थान 10वीं की ऑनलाइन मार्कशीट जारी, जानिए ओरिजनल कब मिलेगी? Rajasthan Board 10th Marksheet: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट जारी अपलोड कर दी है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध मार्कशीट प्रोविनजल होती है। हालांकि यह तुरंत इस्तेमाल के योग्य होती है। अगर किसी छात्र को 11वीं क्लास में एडमिशन लेना है तो वह ऑनलाइन मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकता है, यह एक वेलिड प्रूफ के तौर पर काम करती है। लेकिन ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल से मिलती है। यह कंपार्टमेंट या स्क्रूटनी (अगर जरूरी है) के बाद दी जाती है।
Source: Navbharat Times March 24, 2026 08:17 UTC